Shree Shyam Baba ji जय श्री श्याम जी 🙏❤️जय श्री बाला महाराज जी 🙏❤️आज कालका में लखदातार सेवा संघ पिंजौर,कालका की एक बैठक का आयोजन

जय श्री श्याम जी 🙏❤️
जय श्री बाला महाराज जी 🙏❤️
आज कालका में लखदातार सेवा संघ पिंजौर,कालका की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पिंजौर व कालका के सदस्यो ने भाग लिया। बैठक में सेवा संघ की नई कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिसमे आशीष गोयल रिंकू को चेयरमैन, हिमांशु अरोड़ा को उप चेयरमैन, पार्षद कपिल घई को प्रधान, राजेश गोयल मोंटी,शुभम अरोड़ा को उप प्रधान, दिनेश बंसल को कैशियर, प्रदीप पूरी को महासचिव, अनिल बंसल को सचिव, शुभम कुमार को मीडिया कोडिनेटर नियुक्त किया गया। संघ के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए नव नियुक्त प्रधान कपिल घई ने बताया कि संघ द्वारा हर माह की दो तारीख को निशुल्क कीर्तन किया जाता है। अगर कोई निशुल्क कीर्तन करवाना चाहता है तो संघ के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है। बताया कि आगमी मार्च माह में संघ द्वारा कालका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं चेयरमैन आशीष गोयल ने  कहा कि संघ द्वारा शहर में होने वाले हर सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाएगा।

Comments

Post a Comment